रायपुर

त्योहारी सीजन पर बढ़ी यात्रियों की परेशानी... इन ट्रेनों को रेलवे ने फिर किया रद

रायपुर। रेलवे ने छत्तीसगढ़ के यात्रियों को एक बार फिर जोर का झटका दिया है। राखी पर बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने जाएंगी। उसी दौर में 20 ट्रेनों को रद कर दिया गया है। अधिकांश ट्रेनें छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली हैं। ट्रेनों के रद होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ट्रेनों के रद होने का असर उन ट्रेनों पर भी पड़ रहा है जो चल रही हैं। चलने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में टिकट कन्फर्म होने में भी संशय बना हुआ है।  रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ने आज 23 अगस्त को रायपुर-गेवरारोड मेमू, बिलासपुर-शहडोल पैसेंजर, शहडोल-बिलासपुर पैसेंजर, रायपुर-डोंगरगढ़ पैसेंजर, रायपुर-दुर्ग मेमू, दुर्ग-रायपुर मेमू, इतवारी-बालाघाट मेमू, बालाघाट-इतवारी मेमू, कटंगी-गोंदिया पैसेंजर, गोंदिया-कटंगी पैसेंजर, कटंगी गोंदिया मेमू, गोंदिया-वड़सा मेमू, रायपुर-डोंगरगढ़ पैसेंजर और डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू को रद किया है।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि 23 ही नहीं 24 अगस्त को भी कई ट्रेनें रद रहेगी। जिसमें गेवरारोड-रायपुर मेमू, डोंगरगढ़-रायपुर मेमू, वड़सा-चंदा फोर्ट, चंदा फोर्ट-वड़सा, चंदा फोर्ट-गोंदिया मेमू और गोंदिया-रायपुर मेमू शामिल है। इन ट्रेनों के रद होने से त्योहारी सीजन में यात्रियों का दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।