रायपुर

मुख्यमंत्री बघेल ने अपने 63 वें जन्मदिन पर... काटा 150 फीट लंबा केक... 65 लोगों ने 24 घंटे में किया तैयार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपना 62 वां बसंत पूरा कर लिया है। 63 वें वर्ष में प्रवेश करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मल्टीलेवल पार्किंग में डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाला केक काटा। 

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर यह स्पेशल केक बोंजेलो द्वारा तैयार किया गया है। डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाले इस केक का कुल वजन 430 किलोग्राम है। बेकिंग और आइसिंग डिवीज़न के 65 लोगों की टीम ने 24 घंटे की मेहनत से इसे तैयार किया है। पूरे केक में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाएं एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीरों की मिनी स्टैंडी लगाई गई है।