रायपुर

अपने जन्मदिन पर मूक—बधिर बच्चों के बीच पहुंचे सीएम बघेल... बच्चों ने सीएम को भेंट किए गुलाब के फूल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपना जन्मदिन अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल बजाज कालोनी, न्यू राजेन्द्र नगर के मूक-बधिर बच्चों के साथ भी मनाया। इन दिव्यांग बच्चों को अपने बीच पाकर मुख्यमंत्री ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने बच्चों को लाड़ किया। बच्चों ने मुख्यमंत्री को गुलाब फूल भेंट किया। इस पर मुख्यंमत्री ने उन्हें रिटर्न गिफ्ट देकर जलपान कराया। 

इस अवसर पर मंत्री रविन्द्र चौबे, महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, अर्पण कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, विधायक कुलदीप जुनेजा, स्कूल के प्राचार्य कमलेश शुक्ला, मोनिका गुप्ता, विशाल, शाहना आदि मौजूद थे।