एमएसएमई के माध्यम से महिलाओं और कारीगरों को मिल रही आर्थिक मदद
रायपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित आदिवासी जनजातीय महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने किया। अध्यक्षता की पुष्पेंद्र आत्रेय ने की। विशिष्ठ अतिथि में सूचना प्रसारण ब्यूरो से शैलेश फाये, सहकार भारती से राष्ट्रीय प्रमुख शताब्दी पांडे, ब्रम्हकुमारी बहन भावना, महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत, महामंत्री विभा अवस्थी, कोषाध्यक्ष संध्या तिवारी उपस्थित थी।
मुख्यातिथि बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि एमएसएमई के माध्यम से जनजातीय क्षेत्र की स्व सहायता समूह की महिलाओं और कारीगरों को आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है। यह आत्मनिर्भरता की ओर भारत के बढ़ते कदम हैं। विशिष्ट अतिथि शताब्दी पांडे ने कहा कि सूचना प्रसार ब्यूरो की ओर से भारत सरकार की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई हैं यह उत्कृष्ट है। चंद्रयान का प्रदर्शन और सेल्फी पॉइंट आकर्षण का केंद्र है। कार्यक्रम का संचालन नीता चौरसिया ने किया। अनेक महिला समूहों ने यहां प्रदर्शनी और स्टाल लगाए हैं।