छत्तीसगढ़ में 70-80-90 प्रतिशत स्टाइपेंड समाप्त... सीएम बघेल का वादा... आने वाले सालों में 12 से 15 लाख को मिलेगा रोजगार
2023-09-02 04:54 PM
590
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज राजीव युवा मितान सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन में शामिल होने प्रदेशभर से युवा नवा रायपुर पहुंचे हुए हैं। इस सम्मेलन को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी रायपुर पहुंचे और उन्होंने युवाओं को संबोधित किया।
मंच पर राहुल गांधी की मौजूदगी आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से शंखनाद नजर आ रही थी। इस बीच छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने इन पांच सालों में जिन फैसलों को लिया और उसे अमलीजामा पहनाया, कांग्रेस अपने उन्हीं कामों को लेकर एक बार फिर सत्ता के शिखर पर पहुंचने की तैयारी कर रही है।
आज राजीव युवा मितान सम्मेलन में लाखों युवाओं ने शिरकत की, ऐसे मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सामने उन्होंने कोरोना की वजह से राज्य सरकार द्वारा नौकरी में की गई 70-80-90 प्रतिशत स्टाइपेंड की व्यवस्था की तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही नई नियुक्तियों में भी इसके प्रभावशील होने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने आने वाले सालों में 12 से 15 लाख लोगों के रोजगार की व्यवस्था करने का वादा किया।