रायपुर

रक्तदाताओं ने किया 30 यूनिट ब्लड और दो प्लेटलेट्स डोनेट... युवाओं में दिखा उत्साह

रायपुर। रोटरी क्लब रायपुर मिलेनियम और श्री इंजीनियरिंग रायपुर के संयुक्त तत्तवाधान में आयोजित रक्तदान शिविर में सोमवार4 सितंबर को 30 यूनिट ब्लड और दो प्लेटलेट्स का दान डोनेट किया गया। रक्तदान को लेकर युवा वर्ग में खासा उत्साह देखा गया।

रोटरी क्लब मिलेनियम और महाराष्ट्र मंडळ के सदस्य अरविंद जोशी ने बताया कि रोटरी क्लब और श्री इंजीनियरिंग द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर को युवाओं से अच्छा प्रतिसाद मिला।  शिविर में पहुंचे दो लोगों ने प्लेटलेट्स और 30 युवाओं ने रक्तदान किया। बतादें कि इन दिनों शहर में डेंगू का प्रकोफ फैला हुआ है। ऐसे में शरीर के प्लेटलेट्स कम हो जाते है। एम्स में आयोजित इस शिविर में लोगों का प्लेटलेट्स चेक कर उनका ब्लड लिया गया।

शिविर में एम्स ब्लड बैंक के डाक्टरों की टीम के साथ महाराष्ट्र मंडळ के वरिष्ठ सदस्य शशि वरवंडकर, अरविंद जोशी, सुबोध टोले, भागीरथ काळेले सहित कई युवा उपस्थित थे।