रायपुर

गदर फेम सकीना ने कहा... 22 सालों बाद भी उतना ही प्यार मिलेगा... कभी सोचा नहीं था, जिसे दर्शकों ने पूरा कर दिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार को तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल के समापन समारोह में पहुंची गदर फेम सकीना यानी अमिषा पटेल ने दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 'गदर एक प्रेम कथा' 22 सालों पहले आई थी। तब का जुनुन अलग था। दो दशकों के लंबे अरसे के बाद बनी सिक्वल 'गदर—2' पर दर्शकों ने जो प्यार बरसाया है, वास्तव में अद्भूत और अकल्पनीय है। 

अमिषा पटेल ने कहा कि ये दर्शकों का प्यार है कि उन्होंने दोबारा तारा और सकीना की जोड़ी को पसंद किया। देश की जनता ने फिल्म को ऊपर उठा लिया। आज 22 सालों तक आप सभी के दिल और दिमाग में तारा और सकीना ने जगह बनाकर रखी थी। आपने उनका बहुत ही अच्छे तरीके से स्वागत किया। जिससे फिर से गदर मच गई। ये आप लोगों की फिल्म है, हमें आप सभी लोगों ने फिर मौका दिया। 

एक अन्य सवाल के जवाब पर अमिषा पटेल ने कहा कि अच्छा हेल्दी खाइए, जिम जाइये...वॉक कीजिये। इन सबसे बेहद जरूरी अच्छी लाइफ स्टाइल जीना होगा। आजकल के छोटे बच्चों से लेकर पेरेंट्स टीवी मोबाइल आईपैड में बिजी रहते हैं। उनका बाकी चीजों में ध्यान ही नहीं रहता। उनके लिए ये बहुत जरूरी है कि वो फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाएं।

बता दें कि रायपुर में तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। इसका समापन मंगलवार को लाभांडी के एक निजी होटल में हुआ। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से नेचर फ्रेंड्स सोशल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन की ओर से किया गया था।