BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ में आईएएस अफसरों का जारी हुआ तबादला आदेश... देखिए किसे कहां मिली पदस्थापना
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के लिए नई पदस्थापना आदेश जारी किया है। प्रभावित हुए दोनों अफसरों में वरिष्ठ आईएएस अफसर जनक प्रसाद पाठक हैं, जिन्हें आगामी आदेश तक के लिए आयुक्त दुर्ग संभाग नियुक्त किया गया है।
वहीं दुर्ग संभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे वरिष्ठ आईएएस अफसर महादेव कांवरे को आबकारी आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड की जिम्मेदारी भी आईएएस कांवरे को दी गई है।
