जन्माष्टमी पर बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति.... मटकी फोड़ किया सेलिब्रेट
राय़पुर। जन्माष्टमी का उत्सव हो और बच्चे इसे एंजाय करने से पीछे रह जाए ऐसा हो ही नहीं सकता। देशभर में जन्माष्टमी को लेकर धूम मची हुई है। घर से लेकर मंदिरों तक में साज सज्जा और आयोजनों को लेकर तैयारियों का दौर चल रहा है। राजधानी के अधिकांश स्कूलों में जन्माष्टमी पर विशेष कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। इस क्रम में रायपुरा स्थित शिवोम विद्यापीठ में भी जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मीडिल क्लास के बच्चों ने कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुति दी।
स्कूल की प्राचार्य प्रीतू सिंह ने बताया कि जन्माष्टमी का उत्सव स्कूल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन और श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना के साथ की गई। मीडिल और हाई क्लास के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। शिक्षकों ने बच्चों का खूब उत्साह वर्धन किया। संगीत शिक्षक हरि सर के निर्देशन में बच्चों ने भजन की प्रस्तुति दी।
उन्होंने बताया कि स्कूल परिसर में मटकी फोड़ का आयोजन भी किया गया। जिसमें बड़ी क्लास के बच्चों ने भाग लिया। लड़कियों और लड़कों दोनों के लिए मटकी फोड़ रखा गया था। लड़कों में योगानंद और नारायणा हाउस के बच्चों ने मटकी फोड़ी। वहीं लड़कियों में योगानंद हाउस ने मटकी फोड़ उत्सव को खूब एंजाय किया।