रायपुर

त्योहारी सीजन में राजधानी की यातायात व्यवस्था होगी कड़ी... लापरवाह वाहन चालकों की खैर नहीं

रायपुर। त्योहारी सीजन शुरू होते ही राजधानी में बढ़ती यातायात अव्यवस्था को लेकर राजधानी पुलिस मुस्तैद रहेगी। गणेशोत्सव, जन्माष्टमी, तीजा, पोरा और उसके बाद नवरात्र को लेकर राजधानी में यातायात का दवाब बढ़ जाता है। ऐसे में कई वाहन चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए लोगों को नुकसान भी पहुंचाते है। ऐसे में राजधानी के हर चौक चौहारों पर पुलिस मुस्तैदी से ड्यूटी करती नजर आएगी। वाहन चलाते समय आपकी लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर प्रशांत कुमार अग्रवाल ने यातायात रायपुर में पदस्थ सभी टैंगो-मोबाईल एवं पेट्रोलिंग कार्य में पदस्थ कर्मचारियों की इस संबंध में बैठक ली। बैठक के दौरान आगामी त्यौहारी सीज़न एवं विधानसभा चुनाव के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था हेतु सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान एसएसपी ने शहर की यातायात व्यवस्था की ओर ध्यान दिलाते हुए व्यस्त समय में बेहतर से बेहतर यातायात व्यवस्था बनाने, जहां ज्यादा जाम लगने की शिकायत रहती है, ऐसे स्थानों को चिन्हांकित कर अधिक से अधिक बल लगाकर व्यवस्था बनाने को कहा है। प्रमुख मार्ग जैसे एयरपोर्ट रोड, रेलवे स्टेशन रोड एवं बस स्टैण्ड रोड में खास तौर पर जाम न हो क्योकिं यात्रियों को समय पर एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पहुंचना होता है। जाम होने के कारण किसी का ट्रेन न छुटे ऐसी व्यवस्था बनाने बताया गया।

आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए चेकिंग पाइंट बढ़ाए। मोडिफाइड सालेन्सर लगे गाड़ियों के विरूद्ध सरप्राइज चेकिग चलाकर अधिक से अधिक कार्यवाही करें। रात्रि में चेकिंग पाइंट लगाकर चार वाहनों की डिक्की खोलकर चेक करेगे। संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु पाये जाने पर संबंधित थानों के सुपुर्द करेंगे। इस दौरान परिवार सहित जाने वालों को अनावश्यक परेशानी न हो इस बात का भी विशेष ध्यान रखेंगे।

आगामी त्यौहार को ध्यान में रखते हुए भीड़-भाड़ अधिक होने वाले बाजार क्षेत्रों के व्यापारी संघों का बैठक आयोजित कर शहर के भीतर सुगम यातायात व्यवस्था यातायात पुलिस का सहयोग कर व्यवसाय करने एवं दुकान के बाहर सामान निकालकर अनावश्यक व्यवसाय न करें, ऐसे दुकानदारों के विरूद्ध व्यापारी संघ द्वारा विरोध कर जनसुविधा हेतु यातायात पुलिस का सहयोग करने के संबंध में सूचित करने निर्देशित किया गया।