रायपुर

अवैध रूप से शराब का परिवहन करते पिता-पुत्र गिरफ्तार.... स्कॉर्पियो वाहन में जा रहे थे शराब

रायपुर।  राजधानी की कबीर नगर थाना पुलिस ने हीरापुर क्षेत्र से शराब का अवैध परिवहन करते दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पिता-पुत्र है। दोनों स्कॉर्पियो वाहन में 192 पौवा तथा 14 बॉटल अंग्रेजी शराब ले जा रहे थे, जिसे पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने मामले में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।

कबीर नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 सितंबर की रात एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम  को सूचना मिली कि चारपहिया वाहन में कुछ लोग बड़ी मात्रा में शराब लेकर टाटीबंध से हीरापुर जा रहे है। इस सूचना पर टीम ने नाकाबंदी तक आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा।  वाहन सवारों ने अपना नाम  मुकेश कुमार शाह एवं पवन शाह निवासी हीरापुर रायपुर बताया।  पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखे 192 पौवा तथा 14 बॉटल अंग्रेजी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त 1 नग चारपहिया वाहन स्कॉर्पियो जब्त किया।