आज और कल रहेगी यह ट्रेनें रद्द... यात्रा से पहले एक बार जरूर देखें लिस्ट
रायपुर। एसईसीआर के रायपुर रेल मंडल के रायपुर–दुर्ग सेक्शन में कुम्हारी और भिलाई के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग और अन्य अपग्रेडेशन कार्यों के कारण इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा, इस कार्य के कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित । इसके चलते 8 सितंबर को 9 बजे से 9 सितंबर को 9 बजे तक अर्थात 24 घंटे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 8 सितम्बर को रायपुर से चलने वाली 08267 रायपुर –इतवारी पैसेंजर, 9 सितम्बर को इतवारी से चलने वाली 08268 इतवारी- रायपुर पैसेंजर, 8 सितम्बर को रायपुर से चलने वाली 08707 रायपुर- दुर्ग मेमू पैसेंजर, 8 सितम्बर को दुर्ग से चलने वाली 08708 दुर्ग- रायपुर मेमू पैसेंजर 8 सितम्बर को रायपुर से चलने वाली 08709 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर, 8 सितम्बर को डोंगरगढ़ से चलने वाली 08710 डोंगरगढ़- रायपुर मेमू पैसेंजर और 8 सितम्बर को रायपुर से चलने वाली 08717 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
वहीं दूसरी ओर दिनांक 8 सितम्बर को अंतागढ़-रायपुर डेमू स्पेशल दुर्ग में समाप्त होगी, यह गाड़ी दुर्ग एवं रायपुर के बीच रद्द रहेगी । रायपुर से चलने वाली 08815 रायपुर-अंतागढ़ डेमू स्पेशल दुर्ग से प्रारंभ होगी, यह गाड़ी दुर्ग से रायपुर एवं दुर्ग के बीच रद्द रहेगी। अंतागढ़ से चलने वाली 08834 अंतागढ़-रायपुर डेमू स्पेशल दुर्ग में समाप्त होगी यह गाड़ी दुर्ग एवं रायपुर के बीच रद्द रहेगी। रायपुर से चलने वाली 08833 रायपुर-अंतागढ़ डेमू स्पेशल दुर्ग से प्रारंभ होगी, यह गाड़ी रायपुर एवं दुर्ग के बीच रद्द रहेगी और रायपुर से चलने वाली 08705 रायपुर-डोंगरगढ़ स्पेशल दुर्ग से प्रारंभ होगी, यह गाड़ी रायपुर एवं दुर्ग के बीच रद्द रहेगी।