रायपुर

ब्लड बैंक का नि:शुल्क ब्लड को 47 हजार में बेचने वाले ब्लड बैंक के सुपरवाइजर एवं लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार

रायपुर। इंडियन रेडक्रास ब्लड बैंक से ब्लड को बेचने वाले ब्लड बैंक के सुपरवाइजर और लैब टेक्नीशियन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  निजी ब्लड बैंक को 105 यूनिट ब्लड 47 हजार रुपये में बेचा था आरोपियों ने।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा रायपुर के जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर रूपल पुरोहित ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जयंत नहाटा (भा.प्रा.से.) प्रशिक्षु सहायक कलेक्टर रायपुर की अध्यक्षता में जांच समिति की जांच में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के डीकेएस अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में माह मार्च अप्रैल 2020 में ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ व्ही. बघेल के द्वारा निशुल्क ब्लड दिए जाने के आदेश दिए गए थे।

निःशुल्क ब्लड देने के आदेश के बाद भी ब्लड बैंक सुपरवाइजर व लैब टेक्नीशियन आसिफ इकबाल खान और मनोज टंडन आरसी ब्लड बैंक, न्यू राजेंद्र नगर रायपुर को 105 यूनिट ब्लड का 47 हजार 250 रुपए लेकर बेच दिया। उक्त राशि को ब्लड बैंक के खाते में भी नहीं डाला गया। मामले की विभागीय जांच के बाद  गोलबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

मामले में गोलबाजार पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित  आसिफ इकबाल खान पिता मामून रसीद खान उम्र 41 साल पता मकान नंबर केबीटी-152, गुरुनानक चौक, PS कबीरनगर रायपुर और आरोपी मनोज टंडन पिता स्व. अंजोरी दास टंडन उम्र 35 साल पता आदर्शनगर, सतनामी पारा, सतनाम भवन के बाजू, संगीता वर्मा के मकान, थाना पंडरी रायपुर का निवासी है।