मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में रखी 'छत्तीसगढ़ कृषि भवन’ की आधारशिला... 49.50 करोड़ की लागत से बनेगा सर्वसुविधायुक्त कृषि भवन
रायपुर। नवा रायपुर के सेक्टर-19 में 49.50 करोड़ की लागत से बनने वाले ‘छत्तीसगढ़ कृषि भवन’ का भूमिपूजन और सेक्टर-24 में 40.01 करोड़ की लागत से निर्मित ‘छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मण्डी बोर्ड’ के नवीन मुख्यालय भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। कार्यक्रमों की अध्यक्षता कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी मंत्री ताम्रध्वज साहू कर रहे है।