आज होगी मंत्री परिषद की बैठक... सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा करेंगे चिटफंड निवेशकों को राशि का अंतरण
रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके रायपुर निवास कार्यालय में 26 सितम्बर को सुबह 11 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। मुख्यमंत्री बघेल मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद दोपहर 12.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा बेमेतरा और कोरिया जिले के चिटफंड निवेशकों को राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा विभिन्न जिलों में विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे।
मुख्यमंत्री कबीरधाम जिले में 141 करोड़ रूपए की लागत से प्रदेश का पहला गन्ना आधारित एथेनॉल प्लांट का भी लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा जिले के विकास के लिए 355 करोड़ 49 लाख 94 हजार रूपए के 133 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा। इनमें 154 करोड़ 69 लाख 02 हजार रूपए की लागत से 50 कार्यें का लोकार्पण और 200 करोड़ 80 लाख 92 हजार रूपए के 83 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर वन मंत्री श्री अकबर इस वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।