रायपुर

हथबंध में स्थापित होगी शिवाजी महाराज की प्रतिमा... मराठा युवा समाज ने किया भूमिपूजन

रायपुर। राजधानी से लगे ग्राम हथबंध में श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का स्थापना होने जा रही है। जिसके लिए भूमिपूजन विधि विधान के साथ सरपंच मणिलाल निषाद, सुरेंद्र डूकरे, लोकेश पवार, गणेशा जाधव के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। साथ ही मराठा युवा समाज द्वारा अतिथियों का स्वागत मराठी टोपी एवं शेला पहनाकर किया गया।

मराठा युवा समाज के अध्यक्ष लोकेश पवार ने बताया की छत्रपति शिवाजी महाराज ने केवल मराठा समाज ही नहीं अपितु सर्व हिंदू धर्म को बचाने और स्वराज्य दिलाने में अतुलनीय कार्य किया है।  शिवाजी महाराज की प्रतिमा यहां स्थापित की जाएगी। भूमिपूजन के साथ चौक का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर करने का प्रस्ताव भी किया गया है।

इस आयोजन में छत्तीसगढ़ मराठा समाज के कार्यकारणी अध्यक्ष सुरेंद्र डूकरे, गणेशा जाधव, युवा समाज अध्यक्ष लोकेश पवार, संरक्षक राहुल डुकरे, नीरज इंग्ले, सलाहकार प्रभात डूकरे, महामंत्री मनीष भोंसले, उपाध्यक्ष गौरव जाधव, प्रचार सचिव संजू राव, सचिव रितिक राव, प्रचार सचिव शिशिर सुरोषे, सुशील एवं मराठा समाज के सदस्यों के साथ ही साथ ग्रामवासी भी उपस्थित थे।