रायपुर

12 घंटे अखंड हनुमान चालीसा पाठ 1 अक्टूबर को , मुख्यमंत्री शामिल होंगे… शुभारंभ पर एक साथ 108 बच्चे एक स्वर में करेंगें पाठ

रायपुर। छत्तीसगढ़ गुजराती लोहाणा महिला मंडल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस बार भी रविवार एक अक्टूबर को आशीर्वाद भवनबैरन बाजार में संगीतमय 108 अखण्ड हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया है। इस वर्ष बच्चों को धार्मिक संस्कार व संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से एक नई पहल की जा रही है। जिसके अंतर्गत सुबह नौ बजे प्रथम हनुमान चालीसा 108 बच्चे पारंपरिक वेषभूषा सफेद कुर्ता पैजामा पहनकर एक साथ पंक्तिबद्ध ध्यान मुद्रा में बैठकर करेंगे। यह पहला मौका है जब दिन भर 12 घंटे चलने वाले हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ 108 बच्चों के स्वर में किया जाएगा।इसके पूर्व श्री हनुमान जी की आरती की जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेलमहंत रामसुंदर दाससंत युधिष्ठिर लालस्वामी इंदुभवानंदविधायक सत्यनारायण शर्माबृजमोहन अग्रवाल,  कुलदीप जुनेजा,  विकास उपाध्यायसभापति प्रमोद दुबेसुशील सन्नी अग्रवाल,  डॉ.राकेश गुप्तासच्चिदानंद उपासनेसंजय श्रीवास्तव,  श्रीचंद सुंदरानीकन्हैया अग्रवाल,  सुभाष तिवारीचतुर्भुज अग्रवाल आदि भी शामिल होंगे।

चालीसा पाठ में गोंदिया (महाराष्ट्र) के सुप्रसिद्ध भजन गायक मितेश भाई परमार व साथी कलाकारों द्वारा दिन भर  चालीसा के साथ बीच-बीच में सुमधुर भजनों की प्रस्तुति भी की जाएगी। रात 8.30 बजे से 1008 दीयों की महाआरती की जाएगी। इसके बाद सभी भक्तों के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था की गई है। यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है तथा किसी भी वर्ग,  समाज के श्रद्धालु इसमें शामिल हो सकते हैं। प्रत्यके श्रद्धालुओं को प्रसाद व श्री हनुमान चालीसा का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर भव्य व आकर्षक भगवान का दरबार सजाया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श करने लोहाणा महिला मंडल व हनुमान भक्तों की एक बैठक रखी गई जिसमें व्यवस्था के दृष्टिकोण से विभिन्न समितियां जैसे मंच सज्जा समितिमंदिर सज्जा समितिमहाआरती समितिमहाप्रसादी समितिस्वागत सत्कार समितिप्रसाद व्यवस्था वितरण समितिबच्चों के चालीसा पाठ व्यवस्था समितिचरण पादुका व्यवस्था,वाहन पार्किंग समिति आदि बनाई गई है।

बैठक में छत्तीसगढ़ गुजराती लोहाणा महिला मण्डल अध्यक्ष रेखा रायचुरा समेत नेहा माणेकप्रेरणा भट्टतृप्ति झवेरीपद्मा मिराणीरश्मि परमारममता पिथालियाहीना तन्नानैना बारमेड़ामधु गढ़ियायोगेश्वरी बेन पुरोहितनेहा चौहानशिवनारायण मूंधड़ाहितेश रायचुरामुकेश शाहप्रकाश पुजारानितिन ढोलकियाजयेश पिथालियाललित जोबनपुत्राप्रकाश बारमेड़ाअनिल रायचुरासंजय टांककमलेश रूपारेलियाअनिल रूपारेलियाराजेश लाखाणीविजय चौहान आदि मौजूद रहे।