रायपुर

मराठा युवा समाज और लायंस क्लब गौवंशों को बांध रहा रेडियम

रायपुर। गौवंश की सुरक्षा और रात के अंधेरे में प्रतिदिन शहर में हो रही दुर्घटना से बचने के उद्देश्य से मराठा युवा समाज रायपुर एवं लायंस क्लब रायपुर के सदस्यों द्वारा पितृ पक्ष से लेकर नवरात्रि तक एक मुहिम की शुरुवात की गई। इसके तहत संस्था के सदस्य सड़क पर घूम रही गौवंश के गले में रेडियमयुक्त पट्टा पहना रहे है। जिससे अंधेरे में गाड़ी की रोशनी पड़ने से रेडियम चमकने लगे और वाहन चालक सचेत हो जाए। इससे दुर्घटना को काफी हद तक रोका जा सकता है, साथ ही गौवंश की रक्षा भी की जा सकती है। इस मुहिम का प्रारंभ आज सरोना चौक से किया गया है।

इस कार्य में मराठा युवा समाज रायपुर के अध्यक्ष लोकेश पवार, लायंस क्लब रायपुर के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, संरक्षक राहुल डुकरे, गौसेवा सचिव गणेशा जाधव, जोन चेयर पर्सन संतोष गुप्ता, कोषाध्यक्ष डा.निरंजन हरितवाल,दीपक इंग्ले, शिशिर सुरोषे,दिवाकर अवस्थी, महेंद्र मित्तल,अशोक अग्रवाल, गजानंद अग्रवाल, दीपक सिन्हा जी के साथ ही साथ मराठा समाज एवम  लायंस क्लब,रायपुर के सदस्यगण एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।