रायपुर

विधानसभा चुनाव 2023: कुल मतदाता का 9 फीसद युवा वोटर पहली बार करेंगे मतदान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस कुल दो करोड़ 3 लाख 60 हजार 240 मतदाता है। जिसमें से 9 फीसद यानी 18 लाख 68 हजार 636 युवा मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। कुल मतदाता में 1 करोड़ 1 लाख, 20 हजार 830 पुरुष मतदाता हैं। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 2 लाख 39 हजार 410 है। राज्य चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर यह जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि राज्य में 790 थर्ड जेंडर मतदाता हैं, 18-19 साल वाले 7 लाख 23 हजार 771 मतदाता हैं। 18 से 22 साल के 18 लाख 68 हजार 636 मतदाता हैं। वहीं राज्य में पहली बार वोट डालने वाले 18 लाख 68 हजार 636 मतदाता है। राज्य में 1 लाख 60 हजार 955 दिव्यांग मतदाता हैं। वहीं 1 लाख 86 हजार 215 वरिष्ठ मतदाता के नाम शामिल हैं। राज्य में इस बार 24 हजार 109 पोलिंग स्टेशन बनाएं गए हैं।

बता दें कि प्रदेश में इस बार 7 लाख मतदाता भी बढ़े हैं। आज छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। अब कभी चुनाव आयोग राज्य में चुनावों का ऐलान कर सकती है। इस माह 15 अक्टूबर से पहले प्रदेश में आचार संहिता लागू होने की संभावना जताई जा रही है।