वुड 777 एवं जेम्स 777 ऑनलाईन सट्टा वेबसाईट की आईडी लेकर सट्टा संचालित करने वाले04 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी पुलिस ने आनलाइन सट्टा संचालित करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तिल्दा नेवरा पुलिस ने एक आरोपी, गुढ़ियारी पुलिस ने भारत माता चौक पास मोबाईल फोन में आई.डी. लेकर सट्टा संचालित करते आरोपी पराधन साहू को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने गोगांव स्थित महामाया ट्रेडर्स के संचालक आकाश अग्रवाल से ऑनलाईन सट्टा संचालन हेतु आईडी प्राप्त करना है बताया। आरोपी आकाश अग्रवाल द्वारा अन्य आरोपियों को भी ऑनलाईन सट्टा हेतु ऑनलाईन सट्टा वेबसाईट वुड 777 एवं जेम्स 777 की आई.डी. दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना मिली कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत भारत माता चौक पास एक व्यक्ति आईडी लेकर मोबाईल फोन से सट्टा का संचालन कर रहा है। जिस पर पुलिस ने सटोरियां को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम पराधन साहू निवासी कबीर नगर रायपुर में होना बताया।
पूछताछ में उसने गोगांव स्थित महामाया ट्रेडर्स के संचालक आकाश अग्रवाल से ऑनलाईन सट्टा संचालन करने हेतु आई.डी. प्राप्त करना बताया। साथ ही रामगोपाल जैन एवं रूपेश वर्मा के द्वारा भी आकाश अग्रवाल से सट्टा संचालन के लिए आईडी प्राप्त करना बताया। जिस पर पुलिस ने आकाश अग्रवाल, रामगोपाल जैन एवं रूपेश शर्मा की भी पकड़ा। उनके पास रखे मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा वुड 777 एवं जेम्स 777 नाकम ऑनलाईन सट्टा वेबसाईट की आई.डी. लेकर संचालित करना पाया गया।
आरोपी आकाश अग्रवाल से पूछताछ में बताया कि उसने ऑनलाईन सट्टा संचालन एवं बिक्री हेतु आई.डी गुढ़ियारी निवासी आशीष वासवानी से लिया था। आई.डी. का भुगतान उसके कर्मचारी देवेन्द्र नगर निवासी आकाश खटवानी नामक व्यक्ति को करना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आकाश खटवानी की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।