द रेडियंट वे स्कूल के एल्युमिन मीट में जुटे पूर्व छात्रों ने याद किया खट्टी मीठी यादों को
2023-11-18 07:10 PM
567
रायपुर। द रेडियंट वे स्कूल में एल्युमिन मीट का आयोजन किया गया। इसमें 2007 से लेकर 2020 तक के भूतपूर्व विद्यार्थियों ने शिरकत की। एल्युमिन मीट में 240 से अधिक भूतपूर्व छात्र शामिल हुए। इस दौरान सभी ने अपनी पुरानों खट्टी मीठों यादों को आपस में साझा किया। साथ ही अपने वर्तमान जीवन की उपलब्धियों एवं सफलता का श्रेय द रेडियंट वे और शिक्षकों को दिया।
भूतपूर्व विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय में शिक्षा पूर्ण करके जब नौकरी के लिए साक्षात्कार दिया और उन्होंने रेडियंट वे स्कूल से शिक्षा की बात कही तो उन्हें हमेशा प्रशंसा ही मिली। छात्रों ने कहा कि स्कूल से मिला ज्ञान, मार्गदर्शन और अनुशासन का उन्हें वर्तमान जीवन में काफी फायदा मिल रहा है।
इस विद्यालय से उत्तीर्ण विद्यार्थियों में से लगभग 100 से ऊपर इंजीनियर, 40 से अधिक डाॅक्टर, 20 से अधिक वकील, 35 से अधिक एचआर मैनेजर, 10 से अधिक पायलट, एक शेफ, दो आईपीएस, इंटीरियर डिजाइनिंग के आठ से अधिक और 20 से अधिक छात्र सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं। 15 से अधिक बच्चे आज देश की बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विद्यार्थियों ने प्राचार्य भावना दुबे, संचालक समीर दुबे और स्कूल की शिक्षिकाओं के अथक प्रयास को सराहते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।