रायपुर

राजधानी में कल शुष्क दिवस.... मतगणना स्थल के आसपास कुल 6 शराब दुकानें रहेंगी बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव की मतगणना होनी है। इसे देखते हुए कलेक्टर ने राजधानी में कल शुष्क दिवस घोषित कर दिया। इस आदेश के चलते रविवार को मतगणना क्षेत्र के आसपास की कुल 6 शराब दुकानें बंद रहेंगी।

बता दें कि सेजबहार स्थित गवर्मेंट इंजिनियरिंग कॉलेज में मतगणना होगी। मतगणना स्थल के समीप कुल 6 शराब भट्टी सहित 3 होटल-बार पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। बता दें इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने आदेश भी जारी कर दिया है।