रायपुर

हाईकोर्ट के महाधिवक्ता सतीश वर्मा ने दिया इस्तीफा, कई लाइन में

रायपुर। विधानसभा चुनाव के परिणाम आते ही कांग्रेस सरकार से उपकृत अफसरों के इस्तीफे आने लगे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस्तीफे के बाद रात में ही महाधिवक्ता सतीश वर्मा ने भी राज्यपाल को इस्तीफा भेज दिया है। संविदा में नियुक्त कई अफसर इस्तीफा देने की तैयारी कर रहे हैं।

इससे पहले भूपेश बघेल सरकार में संविदा में नियुक्त प्रमुख सचिव पद पर डॉ आलोक शुक्ला (Alok Shukla) ने देवेंद्र नगर ऑफिसर कॉलोनी में मिले अपने बंगले को खाली कर दिया।  डॉ आलोक शुक्ला दो ट्रक में बंगले से पूरा सामान लेकर टेमरी अपने निजी आवास पर ले गए हैं।

सूत्र यह भी बता रहे हैं कि उन्होंने अपने संविदा में नियुक्ति पत्र को लेकर 4 दिसंबर 2023 को अपना त्यागपत्र मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन अमिताभ जैन के पास प्रेषित कर देंगे।  इसके साथ कई अफसर इस्तीफा देने की तैयारी में है।

 वही निगम मंडलों में भी इस्तीफा शुरू हो गया है। आरडीए डायरेक्टर राजेंद्र बंजारे ने अपना इस्तीफा दे दिया है। राजेंद्र बंजारे ने अपना इस्तीफा सीईओ को भेजा है। आपको बता दें कि यहां अध्यक्ष सहित पांच संचालक है इनमें सुभाष धुप्पड़ अध्यक्ष, सूर्यमणि मिश्रा, शिव सिंह ठाकुर, ममता राय समेत 6 अन्य भी शामिल है।