रायपुर

अटकलों को लगा विराम.... विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री। भाजपा कार्यालय में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद उनके नाम पर सहमति बन चुकी है। अधिकाधिक तौर पर कुछ देर बाद इस पर फैसला सार्वजनिक कर दिया जाएगा। विष्णुदेव साय प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री होंगे।

बतादें कि विष्णुदेव साय ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत 1989 में ग्राम पंचायत बगिया के पंच के रूप में की थी। साय 2020 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। इतना ही नहीं साय की गिनती संघ के करीबी नेताओं में होती है। वह रमन सिंह के भी करीबी हैं। साल 1999 से 2014 तक वह रायगढ़ से सांसद रहे हैं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में साय को केंद्र में मंत्री बनाया गया, जिसके बाद इन्होंने संगठन पद से इस्तीफा दे दिया था।