मिडिल स्कूल के 40 साल पुराने दोस्तों ने सपरिवार मचाया धमाल... हुई कई रोचक स्पर्धाओं
रायपुर। गवर्नमेंट स्कूल रायपुर के साल 1975 की मिडिल स्कूल बैच के छात्रों का रियूनियन कार्यक्रम एक निजी होटल में बेहद मनोरंजक अंदाज में हुआ। कार्यक्रम में सुमधुर गीत- संगीत का दौर चला है। साथ ही एक से बढ़कर एक खेलों से दोस्तों ने दशकों पुरानी यादों को दोबारा ताजा कर दिया।
कार्यक्रम के संयोजक भागचंद झाबक व सुबोध अग्रवाल के मुताबिक रियूनियन में तमाम मित्रों ने अपने परिवारों के साथ स्कूल के जमाने की पुरानी यादों को ताजा किया। अवतार बागल, प्रदीप सेठी, शंकर नायडू, पार्वती नायडू समेत अनेक दोस्तों ने सपत्नीक सुमधुर गीतों से मनोरंजन किया। अजय विग ने सपत्नीक शादी की सालगिरह पर केक काटकर आज के कार्यक्रम को और भी मजेदार बना दिया।

इस बीच कई रोचक खेल आयोजित किए गए। थ्रो एंड कैच बाल कंपटीशन में शंकर नायडू व पार्वती नायडू विजेता व भागचंद और ज्योत्सना झाबक उपविजेता रहे। पास ऑन द गेम में संगीता सोनी प्रथम, पंकज अग्रवाल द्वितीय रहीं। तंबोला में ज्योत्सना झाबक चैंपियन रहीं। वहीं रमा उपविजेता बनकर संतुष्ट रहीं।
रीयूनियन की भावी योजनाओं पर सार्थक चर्चा के बाद और विजेताओं- उप विजेताओं को मनमोहक पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। रविंद्र ठेंगड़ी ने आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की।