रक्तदान शिविर में दिखा बिजली कर्मियों- अफसरों में उत्साह
2023-12-13 09:53 PM
856
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने गुढ़ियारी औषधालय में बुधवार को एचडीएफसी बैंक सुंदरनगर रेडक्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पावर कंपनीज़ के अधिकांश अधिकारी- कर्मचारियों ने रक्तदान को लेकर उत्साह देखा गया। लोगों ने स्वस्फूर्त खून दान किया।
कार्यक्रम में पॉवर कंपनी की ओर से कार्यपालक निदेशक जेएस नेताम, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक गोले, डॉ. अमित कुमार, डॉ. अर्पणा बराई , रेडक्रॉस सोसाइटी के डॉ. एसएन पांडे व एचडीएफसी बैंक से प्रशांत खरोडे, गोविंद नायडू, नीरज साहू उपस्थित रहे। संचालन शंकर नायडू ने किया।