रायपुर

श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट रायपुर के विद्यार्थियों ने किया कुलदीप निगम वृद्धाश्रम भ्रमण

रायपुर।श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी रायपुर में अध्ययन रत विद्यार्थियों ने माना कैम्प स्थित कुलदीप निगम वृद्धाश्रम का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने बुजुर्गों के लिए दैनिक उपयोग में आने वाले अनाज, एवं पैक्ड खाद्य सामग्री का वितरण किया। 

श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट के असिस्टेंट प्रोफेसर अमित श्रीवास्तव एवं श्री शर्मा के साथ एमबीए प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र पीयूष कुमार, संकेत परियानी, श्रेया दुबे, कुसुम बोथरा, सौरभ भालेराव, पी प्रेम कुमार, पायल तिवारी, बी रितिका साई, प्राची सिंह, विवेक बर्मन, विकास साहू, भारत थवानी मुख्य रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर कुलदीप निगम वृद्धाश्रम की वॉर्डन पारूल चक्रवर्ती और लीला यादव उपस्थित रहे।।