रायपुर

राज्यपाल हरिचंदन ने छत्तीसगढ की 6वीं विधानसभा के प्रथम सत्र को किया संबोधित

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज 20 दिसंबर को छत्तीसगढ़ की 6वीं विधानसभा के प्रथम सत्र को संबोधित किया और अभिभाषण पढ़ा। विधानसभा पहुंचने पर राज्यपाल हरिचंदन का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत ने स्वागत किया।

बतादें कि इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।