रायपुर

राजधानी में चली दिनदहाड़े गोली... आरोपी ने नल व्यापारी के ऊपर चलाई गोली

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले के तेलीबांधा क्षेत्र में लाभांडी में आज 20 दिसंबर 2023 को लगभग 11:30 बजे गोली चलने की एक घटना हुई है। आरोपी अमन शर्मा जो कि सुंदरगढ़ ओडिशा से आया है। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

राजधानी में दिनदहाड़े गोली चलने की सूचना पर रायपुर एसएसपी सहित पूरा अमला मौके पर पहुंच गया। गोली लगने से घायल हुए नल व्यापारी संदीप कुमार को उपचार के लिए अस्पातल ले जाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को कट्टे सहित पकड़ लिया है। घटनास्थल में पुलिस मौजूद है। घटना के कारण इत्यादि के संबंध में पूछताछ की जा रही है।