विकसित भारत के लिए नारी सशक्तिकरण और शिक्षा पर गणित की छात्राओं ने लिखी रचनाएं
रायपुर। विकसित भारत अभियान को देश में किस कदर मान मिल रहा है, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण युवाओं की कल्पनाशक्ति है। महाविद्यालयीन छात्राओं ने विकसित भारत की संकल्पना को लेकर जो विचार प्रस्तुत किए हैं, सराहनीय हैं। बुधवार को डॉ. राधाबाई कन्या महाविद्यालय में बीएससी फाइनल (गणित) की छात्राओं ने पर्यावरण ,शिक्षा ,नारी सशक्तिकरण चिकित्सा तथा भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर अपने विचारों को कागज पर उल्लेखित किया।
विकसित भारत 2047 को लेकर देश की दशा और दिशा के साथ ही नारी संबल की दिशा में चल रहे प्रयास को और अधिक कैसे बेहतर बनाया जा सकता है, उससे क्या लाभ हो सकते हैं, छात्राओं ने अपनी रचनाओं के माध्यम से अच्छे से समझाने का प्रयास किया। जिसके बाद छात्राओं ने पोर्टल पर भी अपने सुझाव
दिए। अंत में विभाग की अध्यक्ष डॉ रूपा सल्होत्रा द्वारा छात्राओं को संबोधित किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया।