गीता जयंती पर सामूहिक गीता पाठ 23 दिसंबर को... महाराष्ट्र मंडळ की रहेगी सहभागिता
रायपुर। संस्कृत भारती, छत्तीसगढ़ वनवासी विकास समिति की ओर से गीता जयंती के अवसर पर 23 दिसंबर को सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया जा रहा है। गीता पाठ रोहिणीपुरम स्थित शबरी कन्या आश्रम में किया जाएगा। गीता पाठ के इस सामूहिक आयोजन में महाराष्ट्र मंडळ की आध्यात्मिक समिति की भी सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम के दौरान गीता के 7,12 और 15 अध्याय का पाठ किया जाएगा।
मंडळ के आध्यमिक समिति की प्रमुख आस्था काळे ने बताया कि गीता जयंती शनिवार 23 दिसंबर को मनाई जाएगी। मान्यता है कि जिस दिन श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था उस दिन मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी थी। इसीलिए इस दिन को गीता जयंती के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन महाभारत युद्ध के दौरान भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था।
आस्था ने आगे बताया कि संस्कृत भारती, छत्तीसगढ़ वनवासी विकास समिति की ओर से मोक्षदा एकादशी यानी 23 दिसंबर को सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में सरस्वती ज्ञान मंदिर के 200 छात्र और 30 शिक्षक शामिल होंगे। वहीं ज्ञान सरिता स्कूल, एंजल कान्वेंट स्कूल, संस्कृत महाविद्यालय, बिरगांव के स्कूल के साथ महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चे और मंडळ की आध्यमिक समिति के सदस्य शामिल होंगे।