रायपुर

अयोध्या के भंडारे में बनेगा राम के ननिहाल का चावल... भेजा जाएगा 300 मैट्रिक टन चावल

रायपुर। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर का उद्घाटन कार्यक्रम में होने वाले भंडारे में राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से भेजे गए चावल का उपयोग होगा। छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएशन 300 मैट्रिक टन उच्च क्वालिटी का चावल ट्रकों के माध्यम से रायपुर से अयोध्या के लिए रवाना करेगा। इन ट्रकों को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 28 दिसंबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

बतादें कि माता कौशल्या का मायका पुरातन कौशल प्रदेश वर्तमान छत्तीसगढ़ में ही था और चंद्रखुरी उनकी जन्म स्थल थी। बाल्मीकि रामायण के अनुसार जब अयोध्या में युवराज दशरथ का अभिषेक होने जा रहा था तब उस अवसर पर कौशल नरेश भानुमंत को भी आमंत्रित किया गया था।

भानुमंत इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए अपनी पुत्री भानुमति के साथ आए। युवराज दशरथ को राजकुमारी भानुमति बहुत पसंद आईं। उन्होंने भानुमति से विवाह की इच्छा जाहिर की। तदुपरांत कौसल की राजकुमारीदशरथ की रानी बन अयोध्या आ गईं। विवाह के बाद कौसल की राजदुहिता होने के कारण उन्हें कौशल्या नाम से पुकारा जाने लगाजो आगे चलकर प्रभु श्रीराम की माता बनीं। इसी वजह से छत्तीसगढ़ी संस्कृति में आज भी भाजा को भगवान की तरह पूजा जाता है।