महादेव घाट में दिनदहाड़े हत्या... जेल से छूटते ही साथियों को साथ की हत्या... पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
रायपुर। बदमाशों ने महादेव घाट के पास एक युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात में शामिल आरोपियों में एक आरोपी एक दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस घटना में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
डीडी नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महादेव घाट के पास आशीष बंजारे नाम का युवक रविवार की शाम अपने साथियों के साथ घुमने पहुंचा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर कुछ बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकूबाजी की इस घटना में आशीष की जहां मौत हो गई, वही उसके साथ मौजूद उमेश मस्कोले और आकाश यादव नाम के युवक भी गंभीर चोटे आई है। जिन्हें घटना के बाद पुलिस की मदद से अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बताया जा रहा हैं कि 2019 में देवेंद्र नगर में हुई हत्या के बाद से आरोपी और पीड़ितों के बीच रंजिश थी।
आशंका जताई जा रही हैं कि चार साल पुराने इसी दुश्मनी का बदला लेने आरोपियों ने इस चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया हैं। उधर घटनास्थल पर पूछताछ के बाद पुलिस को वारदात में बिट्टू यादव, मुकेश, रवि ठाकुर और छोटू यादव के शामिल होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों में रवि ठाकुर हाल ही में जेल से छूटकर आया था। सभी आरोपियों को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश करने की तैयारी में है।