रायपुर

निशुल्क नाड़ी परीक्षण शिविर में पहुंच 33 हितग्राही हुए लाभान्वित.... अच्छे लाइफ स्टाइल पर मिले टिप्स

रायपुर। महावीर नगर के शिवा प्राइम परिसर में रविवार, 7 जनवरी को तनिष्का  फाउण्डेशन के मातेश्वरी आरोग्यम्  द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क नाड़ी परीक्षण एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे शासकीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. मनोहर लहेजा ने ब्लडप्रेशर और नाड़ी परीक्षण कर लाइफ स्टाइल सुधार और आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श लोगों को दिया। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और चिकित्सा के आदिदेव भगवान धन्वन्तरि पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

तनिष्ठा फाउंडेशन की सचिव माही बुलानी ने बताया कि आज पूरी दुनिया में जैविक चीजों का महत्व और मूल्य बढ़ रहा है। आयुर्वेदिक औषधि भी जैविक है, इसलिए हम सबको मिलाकर इसे बढ़ावा देना है। महावीर नगर के शिवा प्राइम परिसर में आयोजित शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ सदस्य दिलीप मिश्रा ने किया। उन्होंने संस्था के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि समाज में निरंतर बढ़ रही बीमारियों की रोकथाम के साथ ही असाध्य रोगों के इलाज के लिए तनिका फाउण्डेशन ने इस शिविर का आयोजन किया है। जिसका लोगों को लाभ मिल रहा है।

शिविर में पहुंचे शासकीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. मनोहर लहेजा ने ब्लडप्रेशर और नाड़ी परीक्षण कर लाइफ स्टाइल सुधार व आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श लोगों को दिया। शिविर में 33 लोग लाभान्वित हुए। शिविर में मुख्यत: प्रभाकर शिंगोटे, सुमन , सोनी, हेमंत आदि उपस्थित रहे।