छत्तीसगढ़ के स्कूल और कॉलेजों में इस दिन रहेगी छुट्टी.... शिक्षामंत्री ने की घोषणा
रायपुर। आयोध्या में 22 जनवरी को राममंदिर में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसे लेकर पूरे देश में तैयारियां अंतिम चरण में है। इस बीच छत्तीसगढ़ के शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को प्रदेश के स्कूल और कालेजों में छुट्टी को घोषणा की है।
अब मंत्री द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक, स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग के तहत आने वाले दफ्तर, सरकारी स्कूल, कॉलेज में अवकाश रहेगा। कई सामाजिक और कर्मचारी संगठनों ने इस दिन अवकाश दिए जाने की मांग की है।
बतादें कि 22 जनवरी को सरकारी अवकाश घोषित किए जाने के संबंध में लोगों में चर्चाएं हो रही है। सोशल मीडिया में इसे लेकर खूब पोस्ट शेयर किए जा रहे है। लोगों का कहना है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आ गई है तो 22 जनवरी को अवकाश शासकीय अवकाश घोषित किया जाएगा।