‘प्रिज़र्वैशन आफ हैरिटेज एंड कल्चरल आइडेन्टिटी आफ रायपुर’ पर खुली चर्चा 12 जनवरी को
रायपुर। द इंडियन इंस्टीट्यूट आफ आर्किटेक्ट्स छत्तीसगढ़ चेप्टर की ओर से ‘प्रिज़र्वैशन आफ हैरिटेज एंड कल्चरल आइडेन्टिटी आफ रायपुर’ पर खुली चर्चा का आयोजन शुक्रवार 12 जनवरी को शाम 6 से 8 बजे तक रखीं गई है। खुली चर्चा का आयोजन फ्री मेशन हाल सिविल लाइन रायपुर में किया गया है।
द इंडियन इंस्टीट्यूट आफ आर्किटेक्ट्स छत्तीसगढ़ चेप्टर के चेयरमैन आर्किटेक्ट सौरभ राहटगांवकर ने बताया कि ‘प्रिज़र्वैशन आफ हैरिटेज एंड कल्चरल आइडेन्टिटी आफ रायपुर’ पर खुली चर्चा का आयोजन किया गया है। जिसमें राजधानी सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों से जुड़े लोग रायपुर की विरासट और पहचान पर अपने विचार साझा करेंगे।
सौरभ राहटगांवकर ने आगे बताया कि कार्यक्रम में वक्ता के तौर पर इंटक के कन्वेयर राजेंद्र चांडक, रोटरी क्लब के शशि वरवंडकर, राजेश गनौदवाले, डा. सत्यजीत साहू, डा. अबीर बंदोपध्याय, आर्किटेक्ट मुकुंद एम हाम्बर्डे, संस्कृति विभाग के पूर्व उप संचालक राहुल सिंह, महाराष्ट्र मंडळ के अध्यक्ष अजय काळे, डा. राकेश गुप्ता, राकेश कुमार तिवारी और निनाद बोधनकर उपस्थित रहेंगे।