रायपुर

फिल्मी स्टाइल में दिखाई पिस्टल और ज्लेवरी दुकान में की लूट... युवक-युवती गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी निवासी 29 वर्षीय युवक और 20 साल की युवती ने लूट की योजना बनाई। दोनों  लूट की नियत से 3 जनवरी को धमतरी जिले के भखारा पहुंचे। वहां दुर्गा ज्वेलर्स में मुंह में स्कार्फ बांधकर घुसे और कट्टे की नोक पर दुकान में ऱखा रानीहार लूटकर फरार हो गए। लूट की इस घटना के बाद दुकान संचालक तरूण सोनी ने थाने पहुंचे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपित को राजधानी रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 3 जनवरी को तरूण सोनी के भखारा स्थित दुर्गा ज्वेलर्स में एक युवक और युवती मुंह मे स्कार्प बांधकर दुकान अंदर घुस कर पिस्टल की नोक पर रानीहार को लूटकर फरार हो गए। इस घटना के बाद पीड़ित ज्वैलरी शॉप के मालिक ने इसकी शिकायत थाना भखारा में की।

पुलिस ने लूट की घटना को गंभीरता से लिया और इसकी जांच शुरू की। पुलिस ने घटना स्थल भखारा से रायपुर शहर तक लगे सीसीटीवी फूटेज का बारिकी से जांच की गई। इस दौरान संदेहियों को लक्ष्मी नगर कालोनी पचपेड़ी नाका रायपुर में जाते हुए देखा गया। धमतरी पुलिस तत्काल लक्ष्मी नगर कालोनी में मुखबिर लगाकर आरोपियों के बारे में पता लगाने जुट गई।

शुक्रवार 12 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर संदेही आरोपियों को लक्ष्मी नगर कालोनी में पकड़कर पूछताछ किया गया। पूछताछ में अपना नाम अर्पित लाल मरकाम व प्रियंका इसरानी बताया। पुलिस को आरोपियों ने बताया कि 3 जनवरी को दुर्गा ज्वेलर्स भखारा में सोना खरीदने के बहाने दुकानदार को पिस्टल दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिए। पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटी गई हार, एक नग देसी पिस्टल, एक नग एक्स प्लस स्पोर्ट मोटर साइकिल सीजी 04 एम टी 4710 को जब्त किया गया।