पुरखौती मुक्तांगन में सांस्कृतिक समागम और पतंग उत्सव 14 जनवरी को
रायपुर। संस्कृति विभाग की ओर से मकर संक्रांति, लोहड़ी एवं पोंगल के पावन अवसर पर नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में दोपहर 12 बजे से सांस्कृतिक समागम और पतंग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मनोरंजक खेल के साथ पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। अध्यक्षता संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल करेंगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में रायपुर सांसद सुनील सोनी, विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत सिंह और इंद्र कुमार साहू शामिल होंगे।
अधिकारियों ने आगे बताया कि इस अवसर पर पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता के साथ मनोरंजक खेल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इस बीच पतंग भी उड़ाया जाएगा।