राजधानी में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ हिस्ट्रीशीटर जियाउल गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ एक हिस्ट्रीशीटर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरूद्ध थाना में मारपीट, हत्या का प्रयास, आबकारी एक्ट एवं नारकोटिक एक्ट सहित प्रतिबंधात्मक धाराओं के लगभग डेढ़ दर्जन अपराध दर्ज है। आरोपी के कब्जे से कुल 1,510 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम नाईट्रोसन जब्त किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत कालीबाडी स्थित गांधी नगर में एक व्यक्ति अपने मकान से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेच रहा है। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर छापामार कार्रवाई की गई। मकान में मिले व्यक्ति ने अपना नाम जियाउल उर्फ जाउल निवासी कोतवाली रायपुर बताया। मकान की तलाशी लेने पर मकान में निट्राजेपम नाईट्रोसन नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बरामद किया गया।
पुलिस ने जियाउल उर्फ जाउल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 1,510 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम नाईट्रोसन जब्त किया। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
बतादें कि आरोपी थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध थाना कोतवाली में मारपीट, हत्या का प्रयास, आबकारी एक्ट, नारकोटिक्स एक्ट एवं बलवा साहित प्रतिबंधात्मक धाराओं के लगभग डेढ़ दर्जन अपराध पंजीबद्ध है जिसमें आरोपी जेल निरूद्ध रह चुका है।