रायपुर

रायपुर के इन इलाकों में दो दिनों तक नहीं आएगा पानी...इसीलिए अभी से कर लें तैयारी...

रायपुर। राजधानी रायपुर में 17 और 18 जनवरी को पानी सप्लाई नहीं होगा। एक लाख से अधिक घरों में पानी नहीं आएगा। दरअसल राइजिंग मेन लाइन (पाइप लाइन) में खराबी आई है। तेलीबांधा चौक टनल क्रॉसिंग के अंदर की पाइप लाइन में लीकेज आ गया है। इसके चलते दो दिन तक घरों में पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी। पाइप लाइन की मरम्मत का काम 17 जनवरी को दिन भर चलेगा। इसकी वजह से 17 जनवरी की शाम और 18 जनवरी की सुबह पानी सप्लाई नहीं होगी। 17 की सुबह तक पानी की पूरी सप्लाई नगर निगम करेगा। अधिकारियों ने मरम्मत में करीब 12 घंटे का वक्त लगने की बात कही है।

निगम अफसरों के मुताबिक, मोवा-सड्डू की ओर जाने वाली 700 एमएम व्यास की राइजिंग मेन पाइप लाइन में लीकेज आ गया है। निगम के जल विभाग की टीम इस लीकेज की मरम्मत करेगी। इसकी वजह से अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, कचना, आमासिवनी और जोरा की पानी टंकी में पानी नहीं आएगा। ये पानी टंकियां 1 लाख से अधिक घरों में पानी पहुंचाती है।