रविवि के टेक टिंकर फियर में इनोवेशन को मिला बढ़ावा... छात्रों ने प्रस्तुत किए कई प्रोजेक्ट
कार्यक्रम के प्रथम दिन में लगभग 30 प्रोजेक्ट विद्यार्थियों के द्वारा प्रस्तुत किए गए, जो की घरेलू उपयोग से लेकर विभिन्न इंडस्ट्रियल क्षेत्र हेतु उपयोगी है। आईआईसी का मुख्य उद्देश्य छात्रों में इनोवेशन को बढ़ावा देना तथा उनमे ऐसे कौशल का विकास करना है जो नवाचार व उद्यमता को बढ़ावा दे। आईआईसी की अध्यक्ष डॉ. कविता ठाकुर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का थीम "टेक टिंकर फेयर :- तीन दिवशीय आरडुइनो एवं आईओटी पर आधारित प्रदर्शनी " है जिसका अर्थ टेक्नोलॉजी का जाल है।
उद्घाटन सत्र में उपस्थित कुलपति ने सभी विद्यार्थियों तथा आईआईसी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि तथ्यों पर आधारित अध्ययन के कई स्त्रोत हो सकते है किंतु ऐसे अध्ययन तब तक सार्थक नही होंगे जब तक उसका कार्यान्वयन वर्तमान भौतिक जीवन में न हो, आज की ये पहल भविष्य में एक बड़ा रूप लेगी जिससे कई नवाचार के साधन को बढ़ावा मिलेगा।
तीन दिवसीय प्रदर्शनी में मुख्यतः माइक्रोकंट्रोलर और आईओटी (इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स) पर आधरित प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए गए। जिनमें स्मार्ट होम ऑटोमेशन, बर्गलर अलार्म, आरएफ आईडी द्वारा,उपस्थिति दर्ज, वेदर स्टेशन, स्मोक डिटेक्टर, एलपीजी गैस, लेजर सिक्योरिटी सिस्टम फार्मिंग, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, विजिटर काउंटर, प्लांट मॉनिटरिंग सिस्टम, स्मार्ट डस्टबीन, माउस कंट्रोलिंग , यूजिंग हैंड गेश्चर , स्मार्ट प्लेटफार्म, पीओवी डिस्प्ले, लाइ–फाई जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल रहे।