रायपुर

कार और बाइक में जोरदार टक्कर, दो की मौके पर मौत... तीन की हालत गंभीर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब कार और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में जहां दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर है। घटना अंबिकापुर के उदयपुर थाना क्षेत्र के पलका टावर की है।

जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार में अर्टिगा कार ने बाइक सवाल को टक्कर मार दी। घटना में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि पैदल चल रहे तीन लोग घायल हो गये। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना के पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।