रायपुर

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर खुला पत्रकार भवन... भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सौंपा था ज्ञापन

रायपुर। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (बीएसपीएस) द्वारा संचालित मनेन्द्रगढ़ चैनपुर के पत्रकार भवन को जिला प्रशासन ने बगैर पूर्व सूचना के सील कर दिया था। इस मामले को लेकर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ छग इकाई के प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले से मुलाकात की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पूरे मामले की जानकारी दी और पत्रकार भवन को खोलने की मांग की।  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने मनेन्द्रगढ़ के कलेक्टर राहुल वेकंटेश से फोन पर चर्चा की औऱ पत्रकार भवन को खोलने का निर्देश दिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश के बाद मनेन्द्रगढ़ चैनपुर के पत्रकार भवन को खोल दिया गया है। इसके लिए भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सीईओ औऱ जिला प्रशासन का आभार जताया। 
 
संघ ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से आग्रह किया कि किसी भी प्रेस क्लब या प्रेस भवन पर इस तरह की कार्रवाई की पुनरावृत्ति न हो, वे सुनिश्चित करें। कोई शिकायत हो तो अधिकारियों को चाहिए कि वे पत्रकारों का पक्ष जाने बगैर किसी नतीजे पर न पहुंचे। सीईओ कंगाले ने इस विषय में भी संगठन को आश्वकस्त किया है। 
 
इस मौके पर बीएसपीएस के प्रदेश महासचिव गंगेश द्विवेदी, प्रदेश उपाध्याक्ष सुखनंदन बंजारे, प्रदेश संयुक्त सचिव संतोष महानंद, वरिष्ठ पत्रकार मोहन तिवारी, रायपुर जिला अध्यक्ष दिलीप साहू, जिला समन्वयक तजिन नाज, चित्रा पटेल, प्रदीप नामदेव, प्रेम निर्मलकर, बलराम पटेल, गणेश राम निषाद, छननू लाल सिन्हार, मनोज मा‍निकपुरी सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी मौजूद थे।