बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र में क त्रुटि... बोर्ड बच्चों को इन विषयों पर देगा बोनस अंक
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में कुछ त्रुटिपूर्ण सवालों ने बच्चों को परीक्षा के दौरान काफी परेशान किया। दसवीं और बारहवीं दोनों कक्षाओं के पर्चे में त्रुटि सामने आई है। कुछ छात्रों ने इसकी शिकायत माध्यमिक शिक्षा मंडल से की। बोर्ड ने अब छात्रों के हित में ऐसे प्रश्न पत्र में बोनस अंक देने का आदेश जारी किया है।
उल्लेखनीय है कि धमतरी जिले में बोर्ड परीक्षा में कुल 18 हजार 565 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इसमें कक्षा दसवीं में 10 हजार 509 तथा बारहवीं में 8 हजार 56 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दिलाई। बीते साल की अपेक्षा इस बार दोनों ही कक्षाओं के प्रश्न पत्र काफी कठिन आए थे।