चलती चारपहिया में लगा ऱहे थे आईपीएल के दौरान आनलाइन सट्टा... पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
रायपुर। आईपीएल मैच के दौरान राजधानी रायपुर में चलती चारपहिया वाहन में चल आनलाइन सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने बीरगांव क्षेत्र से चलती कार में सट्टा खिला रहे लोगों पर कार्रवाई की। आरोपी शुभ-लाभ 0543 नामक एप से सट्टा संचालित कर रहे थे। सटोरियों के कब्जे से 1 नग लैपटॉप, 7 नग मोबाईल फोन, 60 हजार नकदी सहित सट्टा पट्टी का हिसाब जब्त किया गया।
आईपीएल मैच के दौरान राजधानी में सटोरिये एक बार फिर सक्रिय हो गए है। रायपुर एसएसपी संतोष सिंह के निर्देश पर राजधानी पर इन सटोरियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ थाना उरला क्षेत्रांतर्गत बीरगांव स्थित नगर निगम पास कुछ व्यक्ति चारपहिया वाहन में सेटअप तैयार कर आईपीएल मैच में ऑनलाईन सट्टा का संचालन कर रहे है। जिस पर पुलिस ने गाड़ी की पहचान कर आरोपियों को धरदबोचा। पूछताछ करने पर चारों ने अपना नाम क्रमशः अजय देवांगन, दीपक खंडपुर, खिलेश्वर देवांगन एवं राकेश सिंह राजपूत बताया।
पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी मैच के दौरान ऑनलाईन सेटअप तैयार कर शुभ-लाभ 0543 नामक एप से सट्टा संचालित कर रहे थे। इनके कब्जे से 1 नग लैपटॉप, 7 नग मोबाईल फोन, 60 हजार नकदी, सट्टा पट्टी का हिसाब तथा सट्टा संचालन में प्रयुक्त बलेनो कार जब्त किया गया। चारों गिऱफ्तार आरोपी रायपुर के ही निवासी है।