रायपुर

Weather Update: दो डिग्री और गिरेगा राजधानी का पारा, बढ़ेगी ठंड

रायपुर। प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन हो गया है। अब हवाएं उत्तर की ओर से आ रही है। इसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार शाम से राजधानी सहित प्रदेश में ठंडी हवाएं चलती रही। शुक्रवार को ठंड का एहसास बरकरार रहा।

राजधानी सहित छत्तीसगढ़ में हवा का आगमन निम्न स्तर पर उत्तर से होने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अगले दो दिनों तक गिरावट का दौर बने रहने की संभावना है। प्रदेश में 2 फरवरी को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की सम्भावना मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान में प्रदेश में विशेष परिवर्तन नहीं हुए है। दुर्ग संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक और शेष संभागों में सामान्य रहे। वहीं न्यूनतम तापमान के मामले में दुर्द में चिन्हाकिंत गिरावट दर्ज की गई।

रायपुर संभाग में न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय अधिक रहा। वहीं बिलासपुर एवं बस्तर में सामान्य से अधिक तथा शेष संभाग में सामान्य तापमान दर्ज किया गया। एक फरवरी को प्रदेश का सर्वाधिक तापमान दुर्ग में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान 11 डिग्री कवर्धा में दर्ज किया गया।

रायपुर में गिरेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार एक फरवरी को रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री और अधिकतम 30.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दो फरवरी को अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने की संभावना विभाग ने जताई है।