इंटनेशनल T20 से रोहित शर्मा और विराट कोहनी ने लिया संन्यास
डेस्क। भारत के दो महान क्रिकेटरों, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने T-20 वर्ल्ड कप 2024 में ऐतिहासिक जीत के बाद T-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। अब नए खिलाड़ियों को अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा। रोहित और कोहली दोनों ने अपने करियर में शानदार मुकाम हासिल किया।
जहां विराट कोहली ने T-20 वर्ल्ड कप जीतने के ठीक बाद संन्यास का ऐलान कर दिया, वहीं रोहित शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में T-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। रोहित ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह मेरा आखिरी T-20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट है। इसे अलविदा कहने का इससे बेहतर और कोई भी मौका नहीं हो सकता। हालांकि, हिटमैन ने कहा कि वह वनडे और टेस्ट क्रिकेट में भारत को रिप्रेजेंट करते रहेंगे। विराट कोहली ने टी-20 विश्व कप जीतने के बाद कहा, “यह मेरा आखिरी टी-20 विश्व कप था और हम यही हासिल करना चाहते थे।
T-20 फाइनल मैच में रोहित शर्मा ने भारतीय पारी की शुरुआत दमदार तरीके से की। उन्होंने पहले ओवर में मार्को यानसेन के खिलाफ तीन चौके लगाए। हालांकि, वह नौ रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट खो दिए, लेकिन अक्षर पटेल और विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और भारत का स्कोर 100 रनों के पार पहुंचाया। कोहली ने 59 गेंदों में 76 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिससे भारत का स्कोर 176 तक पहुंचा।
सूर्यकुमार यादव ने तीन रन बनाए और अक्षर पटेल ने 31 गेंदों में 47 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि,अंतिम ओवर की पहली गेंद पर भारतीय फील्डर सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री पर डेविड मिलर एक अद्भुत कैच लपका। हार्दिक पांड्या को अंतिम छह गेंदों में 16 रन बचाने की चुनौती दी गई थी। डेविड मिलर ने बड़ा शॉट खेला, लेकिन बाउंड्री पर मौजूद सूर्यकुमार ने उनका शॉट लपक लिया अक्षर ने विराट कोहली के साथ 72 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। कोहली ने शिवम दुबे के साथ मिलकर भारत का स्कोर 160 के पार पहुंचाया। दुबे ने 27 रन बनाए और भारतीय पारी को मजबूत किया।