छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 13 जून को देगा मानसून दस्तक, प्री-मानसून वर्षा हुई शुरू

Raipur News: भारत में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने इस बार समय से पहले ही एंट्री ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून ने 24 मई 2025 को केरल के तट पर दस्तक दे दी, जो सामान्य तारीख 1 जून से 8 दिन पहले है। यह 2009 के बाद सबसे जल्दी मॉनसून की शुरुआत है, जब यह 23 मई को केरल पहुंचा था। वहीं छत्तीसगढ़ में मानसून 13 जून के आसपास दस्तक देगा। पिछले 10 वर्ष में देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि केरल में मानसून स्थापित हो गया है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. एचपी चन्द्रा के अनुसार केरल में मानसून पहुंचने के बाद यह तमिलनाडू रायल सीमा, से बस्तर होकर रायपुर आएगा। इस समय खाड़ी में एक सिस्टम बना हुआ तथा नमी भी पर्याप्त मात्रा में आ रही है, जिसके कारण अब मानसून 13 जून के आसपास राजधानी रायपुर तथा 16 जून को सरगुजा दक्षिण छत्तीसगढ़ में पहुंच जाएगा।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार राजधानी सहित प्रदेश में जो वर्षा हो रही वह प्री-मानसून वर्षा है, यह मानसून की आने की सूचना है, छत्तीसगढ़ में पहले मानसून बस्तर आता है, जहां पर अभी से हल्की से मध्यम वर्षा शुरू हो गई है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर के कई जिलों में यह वर्षा हो रही है। कृषि विभाग ने मानसून के जल्दी आने पर कई दिशा निर्देश जारी किए। जिससे किसानों को खाद, बीज संग्रहण करने का आदेश दिया गया है।