एसडीवी के स्टूडेंट्स काउंसिल का गठन, योगेश हेड ब्वाय और पुर्वी बनीं हेड गर्ल
- स्कूल के चारों हाउस के कैप्टन का भी किया गया चयन
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के लिए शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए स्टूडेंट्स काउसिंल का गठन कर लिया गया है। छात्र योगेश कुमार यादव को हेड ब्वाय और छात्रा पुर्वी साहू को हेड गर्ल नियुक्त किया गया है। वहीं तन्मय भगाड़े को डिप्टी हेड ब्वाय और बर्षा परिदा को डिप्टी हेड गर्ल चुना गया। इसके साथ स्कूल के चारों हाउस बाल गंगाधर तिलक, वीर सावरकर, शहीज राजगुरु और छत्रपति शिवाजी के लिए हाउस कार्डिनेटर और मिस्ट्रेस का चयन कर लिया गया है।
स्कूल की शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि मार्निंग शिफ्ट के लिए हाउस कार्डिनेटर अपर्णा आठले और डे शिफ्ट के लिए मेघा जैन और रोशन सिंग राजपूत को बनाया गया है। बाल गंगाधर तिलक हाउस (ब्लू हाउस) की हाउस मिस्ट्रेस मिस. प्रतीक्षा महादेवकर, डिप्टी हाउस मिस्ट्रेस निकिता यादव और प्रायमरी से अंजली महाजन गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह वीर सावरकर यानी ग्रीन हाउस के लिए हाउस मिस्ट्रेस रचना तिवारी, डिप्टी हाउस मिस्ट्रेस सरोज प्रीतम और प्राइमरी से रेणुका शुक्ला को चुना गया है।
शिक्षिका आराधना लाल ने आगे बताया कि रेड हास यानी शहीद राजगुरु हाउस के लिए हाउस मिस्ट्रेस की जिम्मेदारी इस वर्ष वर्षा गिरीभट्ट को सौंपी गई है। इनके साथ डिप्टी हाउस मिस्ट्रेस की जिम्मेदारी शैफाली ठाकुर और प्राइमरी से श्वेता चौधरी को सौंपी गई है। वीर छत्रपति शिवाजी हाउस यानी यलो हाउस की मिस्ट्रेस निदा सुल्तान को चुना गया है। इसके साथ डिप्टी मिस्ट्रेस की जिम्मेदारी आशा जैन और प्राइमरी से प्रीति तिवारी को सौंपा गया है।
शिक्षिका तृप्ति अग्निहोत्री ने कहा कि स्कूल में हेड ब्वाय और हेड गर्ल के चयन के साथ सभी हाउस के लिए कैप्टन और प्रीफेक्ट का चयन भी किया गया है। जो कुछ इस प्रकार है।
ब्लू हाउसः कैप्टन दिव्या पांडे, वाइस कैप्टन कोमल जांगीर, प्रीफेक्टः- आयुषी तिवारी, आदित्य साहू, मोक्षसाहू शौर्य प्रताप सिंग।
ग्रीन हाऊसः कैप्टन दीपिका अग्रवाल, वाइस कैप्टन उज्ज्वल द्विवेदी, प्रीफेक्ट : शिखा पटेल, दीपिका भारद्वाज, राघव पांडे, दिव्या कोठारी।
रेड हाऊसः कैप्टन रुपेश साहू, वाइस कैप्टन गौरांश, प्रीफेक्ट मानवी साहू, ए. कृतिका ऋषी चड्डा और रश्मी साहू।
येलो हाउसः कैप्टन कैरवी पारेख, वाइस कैप्टन रितिक अग्रवाल, प्रीफेक्ट -: एन.काव्या रेड्डी, समर्थ नाथवानी, उत्कर्ष यादव और तेजस्वी वर्मा।