मीना बाजार के झूले में बड़ा हादसा, 100 फीट की ऊंचाई पर महिला फंस गयी झूले में
घटना शनिवार रात भाटापारा शहर में जय स्तंभ चौक के पास लगे मीना बाजार में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आकाश झूला झूलते समय एक महिला अचानक उसमें फंस गई और लटक गई।घटना के दौरान मौके पर मौजूद एक युवक ने साहस दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा।